MATHURA-रालोद मुखिया की जनसभा का बरिष्ठ नेताओं ने लिया जायजा

  • जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने दिए आवश्यक निर्देश
    -पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में आने की सबसे की अपील

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूजएडीटर, पीडीयू समाचार

मथुरा। कोसीकलां की अनाज मंडी में रालोद मुखिया चै अजीत सिंह की 10 जनवरी को होने वाली जनसंवाद नाम से जनसभा में भीड जुटाने के लिए रालोद पदाधिकारी जाग गए हैं। बीते दिन जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कोंसीकला पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया और कोसीकलां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर श्री पौनियां ने कहा कि किसानों और मजदूरो ं ही नहीं वरन हर तबके को सभा स्थल पर लाना है। ताकि रालोद की रीति नीतियों से अभी तक लोग परिचित नहीं हैं, वे परिचित हो जाएं। उन्होने यह भी कहा कि सभा में रालोद मुखिया आम लोगों से रूबरू भी होंगे। इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में समय से पहुंचने के लिए जनपद वासियों से अपील भी की है और कहा है कि जनसंवाद कार्यक्रम से मथुरावासियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*