MATHURAमल्ल विद्या में भारत की पहचान प्राचीनः रामसीस जिओवनी

  • पनामा देश से घूमने आए अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान ने की मथुरा के पहलवानों से मुलाकात

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

मथुरा। बीते दिन पनामा देश से कृष्णजन्मभूमि घूमने आए अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रामसीस जिओवनी कृष्ण जन्मभूमि को देखकर अभिभूत हो गए। इस मौके पर उन्होने कहा कि मल्ल विधा में भारत की पहचान प्राचीन है। इंडिया ने इस विद्या को दुनियां को सिखाया है। वे इस मौके पर खेलगुरू अशोक शेखर को पनामा देश का मेडल भी लेकर आए थे। मेडल सम्मानस्वरूप प्रदान किया। श्री जिओवनी ने कहा कि भारत में तकनीकि कुश्तियां होती हैं। दर्शकों को यह तकनीकि रोमांचक कर देती है। उन्होने कहा कि हमारे देश में भारतीय दांवपेच सीखे जाते हैं। उन्होने कहा कि भारतीय कुश्ती का आज भी दुनियां में कोई सानी नहीं है। इस मौके पर मथुरा के पहलवानों ने जियोवनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर रविन्द्र चैधरी, उम्मेद खलीफा, जिलाकेसरी सतीशपहलवान, जिलाचेम्पियन श्यामवीर पहलवान, जिला बाल केसरी अंकित पहलवान,जिला भीम केसरी रितिक पहलवान, हरीश, सीएम पहलवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*