फरह।सूर्या फाउंडेशन द्वारा चल रहे सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नगला वर स्थित मंदिर में हुआ।जिसमें बॉलीबॉल,कबड्डी,दौड़ व सुर्य नमस्कार आदि प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया,

इस कार्यक्रम में निरंजन लाल संभाग सेवा प्रमुख मुख्य अतिथि ,गिरीश प्रसाद विशिष्ठ अतिथि व अध्यक्षता स्वरूप सिंह ने की।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निरंजन लाल ने कहा कि खेल के माध्यम से हम शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं,उन्हौने बताया कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं उन्हौने भी खेल ध्यान के माध्यम से शरीर मजबूत किया और विदेश में भारत का नाम रोशन किया।

गिरीश ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल ने किया।सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार कोमल शर्मा को दिया गया।इस कार्यक्रम में पप्पू कुमार,अनिल,संतोष, पीतम सिंह,जसवंत,ईश्वरी,जितेंद्र आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।






