फरह।
कस्बे की सिंडीकेट बैंक को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना डाला।वह लॉकर रुम को खोलने में कामयाब न रहे। हाईवे स्थित कस्बे की सिंडीकेट बैंक में बीती रात तीन चोर बैंक के बराबर वाली जगह में लगी

खिडकी की छडों को तोडकर बैंक में दाखिल हो गये। घटना करीब रात 11 के बाद की है। तीनो चोर बैंक के रजिस्टर रुम में गार्ड की रखी दोनाली बंदूक और उसके तीस कारतूस चोरी कर के ले गये। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने बैंक की खिडकी टूटी देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को बैंक बंद होने के कारण चोरों ने शनिवार की रात्रि को ही अपनी चोरी के लिये चुना। बैंक के बराबर में ही जिम संचालित होती है और खिडकी उसी जिम की ओर खुलती है। थानाध्यक्ष प्रमोद पवार ने बताया कि तीनों चोर जींस शर्ट और स्पोटर्स शूज पहने हैं। सामान्य कदकाठी और जवान उम्र के प्रतीत हो रहे हैं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। गार्ड की तहरीर पर थाना फरह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं।






