प्रेमी युगल ने थाने में साथ जीने मरने की खाई कसम

फरह। झारखण्ड की युवती अपना सब कुछ छोडकर अपने प्रेमी के साथ आ गयी। और वह अब भी उसी के साथ रहना चाहती है। वहीं युवक भी अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद पर अडा है। दोनों ही बालिग है। पुलिस भी लडकी को लडके के परिवारीजनों को शादी कर सौंपना चाहती है।

गलत नम्बर मिलने से हुये प्यार के कारण दोनों एक दूसरे झारखण्ड की युवती कुसुम को थाना फरह के गांव जिरौली निवासी विकास से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ साथ जीने मरने की कसम खाई। ग्राम जिरौली निवासी धर्मवीर ने अपने पुत्र विकास की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना फरह में दर्ज करायी। पुलिस भी लडके को तलाश करती करती लखनナ के हिण्डौला इलाके में पहुंच गयी। जहां उसे लडका को नहीं मिला एक लडकी मिली। लडकी ने अपना नाम कुसुम पुत्री मदनलाल निवासी आमापाली जिला जांखगीर छत्तीसगढ बताया। थोडी देर में वहां लडका विकास भी आ गया। पुलिस दोनों को थाना फरह ले आयी। अब लडके के परिजनो को थानें में बुलाया गया। और लडकी के परिजनों को भी फोन से सूचना दी गई। जहां लडके के परिजन लडकी को अपनाने को तैयार नहीं हैं वहीं लडका और लडकी दोनों साथ जीने मरने की कसम खा रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद पवार ने कहा कि लडका लडकी दोनों बालिग हैं और पुलिस उनको पूरी सुरक्षा मुहैया करायेगी। वह जहां चाहे वहां रह सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*