- कमरे मंे घु गया गया था इंडियन राॅक प्रजाति का पायथन
भरत लाल गोयल
मथुरा। वाइल्ड लाइफ एसओएस की रेस्क्यूटीम ने बीते दिन फरह के पौरी गांव से एक पांच फुट लम्बा पाइथन को सुरक्षित बरामद कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोडा है।
पौरी के खेतों में बने कमरे में अचानक इंडियनराॅक प्रजाति का अजगर कहीं से घुस आया। उस कमरे में बहरहाल कोई नहीं रह रहा था। जब किसान खेत पर काम से गया तो कमरे में उसने साफ सफाई की दृष्टि से झांक कर देखा तो सांप दिखाई। उसने तुरन्त वाइल्डलाइफ को काॅल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची दो सदस्यीस रेस्क्यू टीम ने पाइथन को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वाइल्डलाइफ एसओएस के एमडी बैजूराज ने बताया कि सांप इंडियन राॅक प्रजाति का है। काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित पकडकर जंगल में छोडा गया है।







