MATHURA-मथुरा में रालोद जिलाध्यक्ष ने किया इंटरलाॅकिंग सडक का शुभारम्भ

भरत लाल गोयल

मथुरा। शहर की आनन्द वन कालौनी में रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने नारियल फोडकर इंटरलाकिंग सडक का उदघाटन किया। इस मौके पर श्री पौनियां ने कहा कि रालोद विकास का साथी है। जनता का हमदर्द है। हमें झूंठ की राजनीति नहीं आती है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र जनता का तंत्र है। जनता को फील गुड होना चाहिए। वर्तमान सरकारों की नीतियों से जनमानस व्यथित है। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व बरिष्ठ रालोद नेता चै अनूप सिंह ने कहा कि सरकारें सिर्फ दिखावा कर रही हैं। जनता ठगी सी रह गई है। आज उनको लौहपुरूष की जरूरत है जो उनकी पीडा को समझ ही नहीं सके, वरन दूर कर सके। इस मौके पर वार्ड 16 के पार्षद सूरज सिंह तोमर, कर्नल सोवरनसिंह, चै तेज सिंह, केप्टन राकेश प्रधान, विजय सिंह, सूबेदार मास्टर विजयवीर सिंह, हितेश चाहर, कुंवरपाल फौजी, हरेन्द्र प्रधान, रामवीरसिंह आदि मौजूद रहे।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*