FARAH-एनएचएआई ने ही मिटटी के ढेर में ढक दी पूर्व चेयरमेन की गलतियां

-पिछले पांच साल से हाईवे की पटरियों पर फंेका जा रहा था फरह का कचरा
-कस्बे पर सिक्सलेन का अब निर्माण हुआ शुरू, एनएचएआई ने कचरे को मिटटी के ढेर में दबाया

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

फरह। पांच साल से नगरपंचायत का कचरा हाईवे की पटरियों पर फंेका जा रहा था। हाईवे से रोजाना गुजरने वाले हजारों यात्रियों को केन्द्र सरकार के स्वच्छता अभियान का अहसास फरह पर आकर कैसा होता होगा, ये तो वही जानें किन्तु फरह नगरपंचायत के पूर्व चेयरमेन की गलतियों को अब एनएचएआई ने ढक दिया है। बीते दो दिन से लगातार जेसीबी मशीन कचरे को ढकने में लगी थी।


पूर्व चेयरमेन मुरारीलाल शर्मा के कार्यकाल में नगरपंचायत का सम्पूर्ण कचरा हाईवे की पटरियों पर दोनों ओर फेंका गया। हाल यह रहा कि जीजीआईसी और ब्लाॅक कार्यालय के आसपास गंदगी के ढेर लग गए। कालेज छात्राओं को मूंह ढक कर निकलना पडता था। आगरा ताज के दर्शन को जाने या वहां से लौटने वाले दूरदेश के यात्रियों को यहां से गुजरते समय कैसा फील होता होगा, यह तो वे ही जानें। हा इतना अवश्य है कि केन्द्र सरकार के स्वच्छता अभियान को फरह में बटटा ही लगा है। घरों को साफ कर लोग उस गंदगी से देश की लाइफलाइन माने जाने वाले हाईवे को गंदा करने से नहीं चूक रहे हंे, इससे ज्यादा स्वच्छता मिशन को अंगूठा और कहां दिखाया जा सकता है। हम देखें तो पिछले चार वर्ष में नगरपंचायत में स्वच्छता मिशन के नाम पर लगभग पचास लाख का बजट ठिकाने लगा होगा, किन्तु कस्बे को स्वच्छ बनाने का असर हाईवे को गंदा बनाने के रूप में दिखाई पडा है। उस हाईवे को ,जहां से होकर हर रोज कस्बे के लोगों से ज्यादा सैलानी गुजर रहे हैं। तब फिर यह कैसा स्वच्छता मिशन, कोई तो बताए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*