FARAH-जल निगम ने पानी की पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में फरह की सडकें बना डाली बदसूरत

  • सडकों और खंरजों के बीच बनी खाई, वाहनचालक फंसकर गिर रहे

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

फरह। जल निगम ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना को चार साल बाद पूरी तरह अंजाम देने के लिए फरह की सडकों को तालतलैया बना दिया है। बीचों बीच पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खंरजों और मेन सडक को खोद डाला है। पुन मरम्मत न करने के कारण खंरजों और सडक में गडडे बन गए हैं।

कस्बे के लिए सात करोड की पेयजल योजना चार साल पूर्व स्वीकृत हुई थी। लेकिन दो साल पूर्व निर्वाचित चेयरमेन केके पचैरी के प्रयासों से योजना में स्फूर्ति आ गई। अब योजना के तहत दीनदयालधाम के समीप पेयजल टंकी बनकर तैयार हो गईं है। घर घर पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कस्बे की गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अस्सी फीसदी काम पूर्ण भी हो गया है। लेकिन जलनिगम ने पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में मेन बाजार की सडक को तो बहुत पहले खोद डाला, अब गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बीते दिन सारस्वत पाडा और उससे जुडे मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने को खुदाई का काम चला। पूरे दिन दुपहियावाहन चालक परेशान रहे। खासकर उन लोगों को भी परेशान होना पडा, जो उसी मोहल्ले के निवासी थे। लोगों का कहना है कि पेयजल योजना का काम सराहनीय है। इसके लिए पंचायत और जलनिगम बधाई के पात्र हैं किन्तु पाइपलाइन की कीमत पर गलियों और खरंजो को बदसूरत बनाया जा रहा है, यह असहनीय है। इससे उनको रात ही नहीं दिन में भी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। उनके वाहन फंस रहे हैं। समस्त मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खरंजो को वेअदब कर दिया है।

वर्जन
जलनिगम द्वारा कस्बे में पाइपलाइन बिछाने का कार्य समाप्ति की ओर है। सडक और गलियों में पाइप लाइन बिछाकर ढक दिया गया है। अब सम्भवत कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फिर भी लोग एक दो दिन र्धैर्य से काम लें। सडकें उसी रूप में आ जाएंगी।
केके पचैरी, चेयरमेन नगरपंचायत फरह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*