MATHURA-सूचना न देने पर डीआईओएस ने 150 बिधालयों के खिलाफ जारी किए नोटिस

  • जनपद के 532 बिधालयों के प्रधानाचार्यों से निर्धारित प्रारूपपत्र पर मांगी गई थी शिक्षकों की सूचनाएं

भरत लाल गोयल,

मथुरा। डीआईओएस केपी सिंह ने जनपद के 150 बिधालय प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर मांगी गई सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप में जल्द नोडल अधिकारी स्तर पर या डीआईओएस कार्यालय में जमा कराने की सख्त हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं।
इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में प्रारम्भ होने जा रही हैं। इसके लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारण और छात्र आबंटन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब जनपद के 532 बिधालयों से स्टाफ की स्थिति के बारे में डीआईओएस कार्यालय से जानकारी मांगी गई थी, इनमें से 150 बिधालयों के प्रधानाचार्याें/ प्रबंधकों ने डीआईओएस के आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ऐसे बिधालयों के खिलाफ बीते दिन डीआईआऐस ने नोटिस जारी कर दिया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि यदि समय पर सूचना न प्रदान की गई तो उक्त बिधालय के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सूचना संबंधित नोडल अधिकारी या डीआईओएस कार्यालय में जमा की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*