MATHURA-5 साल में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर नहीं उतार सकीं ,ड्रीम गर्ल, सांसद

-कंटेनर डिपो का प्रस्ताव रेलवे ने, कान्हा थीम पार्क निर्माण प्रशासन ने किया रदद

-सांसद के गोद लिए तीन गांवों में भी समस्याओं का अम्बार

मथुरा। सांसद हेमा ने बृजवासियों को सपने तो खूब दिखाए किन्तु वे सपने साकार रूप नहीं ले सके। कहीं बजट का अभाव रहा तो जमीन नहीं मिल सकी। गोद लिए गांवों में बिजली पानी की समस्याएं भी नही मिट सकीं।


सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा के गांव रावल, गोबर्धन के पेंठा और नौहझील का मानागढी गांव गोद लिया था। इन तीनों गावों में विकास के लिए प्लान कई बार बने। पर धरातल पर केाई खास बदलाव नजर नहीं आया। खारा पानी की समस्या जस की तस बनी रही। कान्हा थीम पार्क सांसद का ड्रीम प्रोजेक्ट था। किन्तु इसके लिए जो भूमि प्रस्तावित की गई थी, उसको रिजेक्ट यह कहकर कर दिया गया कि खादरों में पार्क का निर्माण नहीं हो सकता। कंटेनर डिपो का निर्माण कराया जाना था। लेकिन रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को रिजक्ट कर दिया। योजनाएं अधर में लटकने से पार्टी नेताओं में भी इस बात को लेकर ऊहापोह है िकवे 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में जनता के बीच किस मूंह से जा पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*