-किसी दवा का डोज देने के भी मिले सबूत
-हाथ में सोने का छल्ला,एक मोती की अंगूठी,एक जरकिन की अंगूठी भी पहने है
भरत लाल गोयल
मथुरा। कोसीकलां स्थित शनिधाम कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि युवती की दुराचार के बाद हत्या कर शव परिक्रमा मार्ग में फैंका गया है।
शव के समीप महिला के अंतवस्त्र भी मिले हैं। हाथ में वैन्यूला लगाए जाने के निशान से लग रहा है कि युवती को किसी दवा का डोज दिया गया है । इसके बाद उसके साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई है। मृतका के हाथ में सोने का छल्ला, एक मोती की अंगूठी, एक जरकिन की अंगूठी पहने है। वह नारंगी कुर्ती,पीले रंग की लैगी के अलावा मेहरूम काले रंग के खानेयुक्त स्वेटर पहने हुए है। युवती के दाएं हाथ पर सोनू और बाएं हाथ पर जे लिखा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।







