-आवास एवं शहरी नियोजन के विशेषसचिव ने दिए आदेश
-प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नितिन गोकरन ने की प्रशंसा
भरत लाल गोयल,
मथुरा । मथुरा वृन्दावन प्राधिकरण द्वारा वृन्दावन केशीघाट पर 3.35 करोड की लागत से ईकोफ्रेंडली श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें सामान्य लकडी की अपेक्षा गोबर की लकडी का प्रयोग किया जाएगा।
इस कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन 24 नवम्बर को हुआ था। इसके निर्माण मंे खास बात यह है कि गाय का गोबर जो अभी तक वेस्ट हो रहा था। अब अब उसका प्रयोग लकडी बनाने में किया जा सकेगा। इससे पशुपालन को भी बढावा मिल सकेगा। श्मशानघाट परिसर में नवग्रहों की शांति के लिए नवग्रह वाटिका का भी निर्माण होगा। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत धुआं ,वेस्टप्रोडक्ट आदि से भी निजात मिल सकेगी। अंतिम संस्कार मात्र 90 मिनट में पूर्ण हो सकेगा। एमवीडीए की इस पहल की प्रशसा प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नितिन गोकरन ने की है। साथ ही विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन संजीव सिंह ने इसी तरह के प्रदेश में अन्य स्थलों पर श्मशान घाट निर्माण के आदेश किए हैं।







