-पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप ने बनाई रणनीति
- जिलाध्यक्ष रामरसपाल ने सभी से 10 जनवरी को सभा में पहुंचने को कहा
भरत लाल गोयल
मथुरा। आगामी 10 जनवरी को रालोद मुखिया चै अजीत सिंह की कोसीकलां में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारियों की बैठक बीते दिन कोसींकला में आर्यसमाज धर्मशाला में हुई। इसमें सभा को सफल बनाने पर मंथन हुआ। बैठक में प्रमुख पदाधिकारीयों ने शिरकत की।
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने सभा की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला और उसके लिए रणनीति बनाई। श्री चैधरी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै अजीत सिंह की 10 जनवरी को कोसीकलां में जनसभा होगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा कि जनसभा एतिहासिक होगी। इस बार रालोद का परचम लहराएगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच पहुचकर सूचना प्रदान करें। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को जनसभा को सफल बनाने को आश्वस्त किया। बैठक से पूर्व कोसीकलां मण्डी में स्थित चै चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व बिधायक डा अनिल चैधरी रहे। इस मौके पर प्रदीप चैघरी, डा अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सिकरवार, डा यशपाल बघेल, चै योगेन्द्र सिंह,देवराज बाबू, राजपाल सिंह भरंगर, जगपाल सिंह चेयरमेन,कुंवरचन्द रावत, महानगर अध्यक्ष दिलीप चैधरी, रामवीर गुर्जर, भगवती,सुधीर प्रधान, सत्येन्द्र प्रधान,गुडडू प्रधान,सज्जनसिंह, पप्पू मगोर्रा,बच्चूसिंह चाहर,साहब सिंह तोमर, मदनपुर फतेह,जगदीश सुपनियां,डालचदं चैधरी, कर्मवीर तोमर, राजू चैधरी, प्रदीप राजू, चरनसिंह, परमानन्द ,सुभाष ,सतयपाल, राजेन्द्र गिडोह,रवि तूमौला, लेखराज, युुपना कोसी जयप्रकाश निषाद, आजाद गुर्जर आदि तमाम लोग मौजूद थे।







