FARAHगृह क्लेश के चलते महिला ने लगाई फांसी



फरह। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव परखम में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार तरौली निवासी 24 वर्षीय कुसुम की शादी 4 साल पहले परखम निवासी पदमसिंह के पुत्र जगबीर सिंह के साथ हुई थी। जिसके दो साल की बेटी एवं चार महीने का बेटा भी है।महिला के परिजनों ने बताया घर में गृह क्लेश चलता ही रहता था, बीती रात भी पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े की जानकारी जगवीर ने ससुरालीजनों को फोन के द्वारा भी दी थी।दूसरे दिन सुबह पति अपने कार्य के लिए निकल गया तो बंद कमरे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बंद दरवाजा देखा तो उन्हें शक हुआ और दरवाजा तोड़ आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार ने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है महिला के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी न ही कोई कार्रवाई चाह रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*