MATHURA-वर्तमान में पुलिस को तकनीकिरूप से अपडेट रहने की जरूरतः एसएसपी

  • डायल-100 को 18 दिवसीय टाइम्स ग्रुप द्वारा दिया गया सचदेवा कालेज में प्रशिक्षण
    -एडीजी जोन व एसएसपी ने प्रशिक्षणार्थियों को बंाटे प्रमाणपत्र

भरत लाल गोयल,

मथुरा। सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश परियोजना के स्थल सेवा से सम्बंधित पी आर वी कर्मियों ( कमाण्डर/ सब कमाण्डर का आगरा जोन के प्रथम बैच की 18 दिन के प्रशिक्षण का बीते दिवस समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी बबलू कुमार रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बबलू कुमार, एस एस पी मथुरा, श्री आर एस गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक “प्रशिक्षण “ आइटेक्स एवं श्रीमती मनीषा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जोनल नोडल अधिकारी यू पी 100 आगरा ज़ोन द्वारा संयुक्तरूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।


एएसपी प्रशिक्षण आईटेक्स यूपी डायल-100 आर एस गौतम द्वारा संक्षिप्त में पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश परियोजना के स्थल सेवा से सम्बंधित पी आर वी कर्मियों को सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में 18 दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया और कहा कि पीआरवी कर्मियों द्वारा जो 18 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है ,उसे वे अपने कार्यक्षेत्र में अवश्य अनुपालन करेंगे ।
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि वर्तमान में पुलिस को तकनीकी रूप से अपडेट करने की आवश्यकता हैं, इसी को ध्यान में रखकर पुलिस को समय समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं ताकि वह अपने कार्यक्षेत्र में कुशलता से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सके।
एसएसपी बबलू कुमार ने प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमााण पत्र वितरित कर उनको उत्साहित किया ।
नोडल अफसर, ए एस पी, मनीषा सिंह ने अपने कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि अनुशाशन जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आवशयक हैं। हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन अनुशसित रहकर करना चाहिए ।
रवि भूषण, सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने मुख्य अतिथि श्री बबलू कुमार का स्वागत किया। आगरा मंडल में टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रथम बार सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में पुलिस प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं ।
श्री अजय आनंद, ए डी जी आगरा ज़ोन, ने प्रथम बैच के सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमााण पत्र वितरित किए । इस अवसर पर अजय आनंद, ए डी जी आगरा ज़ोन, आर एस गौतम, एसपी डायल 100 लखनऊ, मनीषा सिंह, नोडलऑफिस डायल 100 आगरा, बीएम सिंह जोनल नोडल अफसर, सुनील बेनीवाल, वाईस प्रेसिडेंट, वी इंस्पायर एस के तिवारी टाइम्स ग्रुप, डॉ एके सिंह, सहायक निदेशक सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रवि भूषण, राजकुमार तिवारी, वी के शर्मा, दीपक सक्सेना आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*