- परिजनों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
- पुलिस कर रही मामले की जांच
भरत लाल गोयल
मथुरा। नौहझील के गांव कोलाना में खेत पर गए किसान का शव दूसरे दिन पेड पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों के अनुसार कोलाना निवासी अरविंद रोजाना की भांति बीते दिन अपने खेत की रखवाली के लिए गया था। उसका साथ तेजवीर भी उसके साथ गया । रात्रि में अरविदं खेत पर नहीं दिखा। सुवह उसका शव खेत में स्थित पेड पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस का मानना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने अरविंद की हत्या कर शव पेड पर लटका दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच मे जुट गई है।







