- डाबर इंडिया लिमिटेड ने बितरित की अनाथ बालकों को सामग्री
भरत लाल गोयल
मथुरा। डाबर इंडिया लिमिटेड ने अनाथालय पहुंचकर अनाथ बच्चों को तेल क्रीम बिस्कुट और च्यबनप्राश का वितरण किया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा चिदीप अग्रवाल व बिशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अनुराग रस्तोगी, डा संकेत अग्रवाल बीडीएस रहे।
मुख्य अतिथि डा अग्रवाल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि समाज में इस तरह के कल्याणकारी कार्य होते रहने चाहिए। सच्ची मानवता इन कार्यों में ही छुपी हुई है। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, धर्मवीर गोयल,दुर्गेश पाठक, प्रदीप कुमार, प्रतीक अग्रवाल, रमेश कुमार, टीएम डाबर इंडिया लिमिटेड शिव वर्मा कानपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







