- गंभीर हालत में लडकी को कराया अस्पताल में भर्ती, युवक मरा
-लडकी हाथरस से महोली रोड स्थित अपनी बहन के यहां आई घूमने
भरत लाल गोयल, एडीटर पीडीयू समाचार
मथुरा। प्यार में अंधे हाथरस के प्रेमी ने मथुरा में आकर पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को उसी पिस्टल से उडा दिया। युवक की मौेके पर ही मौत हो गई। युवती को गंभीरावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मुरसान हाथरस निवासी प्रेमी दिनेश ने मथुरा में रेलवे टेªक पर प्रेमिका से अनबन पर पहले उसे अपनी पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी पिस्टल से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक के पास से पुलिस ने लेटर भी प्राप्त किया है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। युवती मथुरा स्थित महोली रोड पर अपनी बहन के पास आई थी। तभी यह घटना हुई। युवती को गंभीरावस्था में हास्पीटल में दाखिल कराया गया है।







