- मौके पर अधिकारी ने बुलाई पुलिस
भरत लाल गोयल

मथुरा। मथुरा में महिला एआरटीओ से एक शख्य द्वारा अभद्रता करने और आफिस में घुसकर हंगामा करने का प्रकरण सामने आया है। महिला अधिकारी को मौके पर पुलिस को बुलानी पडी है।
हुआ यूं कि महिला एआरटीओ बवीता वर्मा अपने आफिस में बैठी थीं , तभी एक शख्य उनके आफिस में घुस गया और हंगामा करने लगा। महिला अधिकारी ने टोका तो उनसे अभद्रता करने लगा। मौके पर अधिकारी ने उसे एक कमरे में बंद करा दिया और पुलिस बुला ली। एआरटीओ बवीता ने बताया कि युवक शराव के नशे में था। उसने आफिस में घुसकर हंगामा किया और बदतमीजी पेश करने लगा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वैसे भी कार्यालय परिसर में शराव पीकर आना मना है। ये सख्त निर्देश पहले से ही जारी किए हुए हैं।






