MATHURA-बोर्ड परीक्षाओं में रूल्स और रेगुलेशन्स उड गए हवा में

  • किसी निजी इंटरकालेज में अभी तक वाइस रिकार्डर नहीं
    -सरकारी कालेजों से इस बार किया गया केन्द्र बनाने में परहेज

भरत लाल गोयल

मथुरा। बोर्ड परीक्षाओं के केन्द्र निर्धारण में अधिकारियों ने बोर्ड और सरकार के रूल्स और रेगुलेशन्स को धता बताते हुए अपने हिसाब से निजी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केन्द्र बना डाला है, जहां वाइस रिकार्डर लगना तो दूर कैमरे भी सही से जबाव नहीं दे रहे हैं।
इस बार जनपद में बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण में खुलकर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। चूंकि केन्द्र निर्धारण का काम लगभग पूरा हो गया है। फरह में दो जीजीआईसी स्कूल हैं, जहां नकल पर लगाम के चलते आधे छात्र पहले दि नही परीक्षा छोड देते हैं। पिछलीबार फरह जीजीआईसी को एक हजार परीक्षार्थियों का केन्द्र बनाया गया था। इसी तरह परखम जीजीआईसी को पांच सौ से ज्यादा का केन्द्र बनाया गया। इस बार दोनों सूची से गायब हैं। यही नहीं कस्बे में एडेड इंटरकालेज सेठप्रेम सुखदास की भी विशाल बिल्डिंग है। इस बार वह भी सूनी रहेगी। क्यों कि उसमें भी केन्द्र नहीं बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*