MATHURA-गोबर्धन पक्रिमा में मयूर नृत्य और गुरूशरणानन्दजी की यात्रा ने सभी का मन मोहा

भरत लाल गोयल

मथुरा। यमुना मिशन के सौजन्य से नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को जागरूक करते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम गोबर्धन पक्रिमा मार्ग में आयोजित किए। इस मौके पर गुरू शरणानन्द जी ने अपने हजारों भक्तों से परिक्रमा भी लगाई तो लोगों के आकर्षण का केन्द बन गई परिक्रमा।
आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित संकर्षण कुंड समीप बंसल नेचरबेस्ट पर रात्रि में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सांस्कृतिक कार्यक्र्रम आयोजित हुए। इसमें मयूर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसी अवसर पर वृज के प्रमुख संत गुरू शरणानन्दजी के साथ हजारों भक्तों और अनुयायियों ने गोबर्धन की परिक्रमा लगाई। ग्रामीणों ने उनका और भक्तों का जगह जगह पर स्वागत किया। उन्होने इस मौके पर यमुना मिशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*