- धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट फरह के मन्दिर में हुआ सुन्दरकांड का पाठ
- स्कूल कालेजों में नववर्ष पर्व पर हुए रंगारंग कार्यक्र्रम
भरत लाल गोयल,पीडीयू समाचार

मथुरा। नववर्ष पर्व को भारतीयों ने भारतीयता की तरह मनाया। धार्मिक रंग में इसदिन भी लोग रंगे नजर आए। हजारों लोगों ने इस दिन बिहारीजी, गिरिराजी और राधारानी के चरणों में आश्रय लेकर आशीर्वाद लिया और मंगलमय की कामना की। स्कूल कालेजों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
नववर्ष की पावन बेला पर सोशलमीडिया पर संदेशों की बरसात अलसुवह ही होने लगी थी। यू ंतो एक दिन पहले से ही संदेशों का सिलसिला चल निकला था। फेसबुक और व्हाइटसगु्रप पर नए नए मैसेज लोग एक दूसरे के लिए प्रेषित कर रहे थे। किन्तु नववर्ष की अलसुवह लोगों का जोश नववर्ष मनाने का बढ गया। एक दूसरे को बधाई दीं। तमाम लोग सुवह से ही बिहारीजी के मन्दिर चले गए। भजन कीर्तन में मग्न रहे। शहर के सैकडों लोग गिरिराज की शरण में भी गए। अन्य तमाम लोगों ने राधारानी और भगवानश्रीकृष्ण के चरणों में नया साल मनाया।
वृन्दावन स्थित बिहारीजी के मन्दिर में धूम रही तो कृष्ण जन्म स्थान पर लोगों का हुजूम उमडता रहा। बृषभान नन्दिनी श्रीराधारानी के श्रीमन्दिर में भक्तों की भीड रहीं। नववर्ष सभी के लिए मंगलमय रहे, यही कामना लेकर यहां पहुंचे। फरह स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट स्थित शिव मन्दिर में इस अवसर पर सुन्दरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर कालेज चेयरमेन प्रमोद सारस्वत, डा वीके सारस्वत, सचिव प्रियंक सारस्वत व स्टाफ और स्टूडेंटस मौजूद रहे। विभिन्न कालेजों में इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्र्रम आयोजित किए गए।






