- विजेता छात्रों पर होगी इनामों की बरसात, लैपटाप, टेबलाॅट और अन्य पुरस्कार भी मिलेंगे
- अभी तक चार चरण हुए परीक्षा के सम्पन्न, हर सप्ताह रविवार को कराई जा रही प्रतिभा खोज परीक्षा
समाचार
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर
मथुरा। सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा टैलेंट सर्च परीक्षा के चतुर्थ चरण में दो दर्जन इंटरकालेजों के 1600 स्टूडेंटस ने प्रतिभाग किया। इसमें जगन इण्टर कॉलेज, अवंतीबाई इण्टर कॉलेज, नेताजी सुभाष इण्टर कॉलेज, ज्ञान भारतीइण्टर कॉलेज, परशुराम इण्टर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज, जनता इण्टर कॉलेज, माया रानी इण्टर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर अंत्योदय इण्टर कॉलेज, धाकरे इण्टर कॉलेज, ग्राम समाज इण्टर कॉलेज, चमेली देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सिम्बायोसिस स्कूल, कृष्णा र्चंद गाँधी इण्टर कॉलेज, जैन चैरासी इण्टर कॉलेज, आदि स्कूलों के हजारों स्टूडेंटस परीक्षा देने पहुंचे।
हालांकि अभी टैलेंट सर्च परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होगा। परीक्षा के सभी चरणों के सम्पन्न होने पर यह घोषित किया जायेगा, ऐसा कालेजप्रबंधन का कहना है। सचदेवा कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाॅजी के चेयरमेन डा सुधीरसचदेवा के अनुसार प्रतियोगिता का मकसद स्टूडेंटस में टेक्नोलाॅजी और प्रोधोगिकी के प्रति अभिरूचि जाग्रत करना है। प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को लैपटॉप , द्वितीय 5 छात्र® को टेबलेट, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 8 छात्र® को स्मार्ट फोन, एव प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप में पैन ड्राइव, इ लर्नर काड्र्स आदि का वितरण किया जायेगा । परीक्षा देने के पश्चात छात्रों ने सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा लगायी गयी विज्ञानं एवं प्रौध्योगिकी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया । कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ ए.के सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेन्द्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, कैलाश चंद्र, राजकुमार तिवारी, ब्रज मोहन गोयल, राजेश कुमार, दीपक सक्सेना शिल्पा शर्मा, हरी शंकर त्यागी, सुमित कुमार, पींयूष प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद चैधरी व मीडिया प्रभारी नितिनरावत आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे ।








