- योजना का उददेश्य महिलाओं और बच्चों के कुपोषणदर में कमी लानाःडीपीओ
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
मथुरा। विगत दिवस मथुरा कलेक्टेªट सभागार में आंगनबाडियों की बीआरजी बैठक का माडयूल-3 के तहत आयोजन किया गया , इसमें आंगनबाडी कार्यकत्रियों को उनके उददेश्यों के बारे में बताया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाकार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण अभियान के तहत बीआरजी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उददेश्य कार्यकत्रियों को उनके उददेश्यों को बारे में ठीक से अवगत कराना है और उनसे हर सेक्टर स्तर पर आशा और एएनएम को प्रशिक्षित करने को भी कहा। आईएलए के तहत मथुरा में चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत बीते दिन एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व उददेश्यों की पूर्ति के लिए सीडीपीओ स्तर से बैठक का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाकार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसका उददेश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की दर को कम करना है।







