भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर
मथुरा। रालोद पदाधिकारियों ने बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां ही नहीं सौंपी वरन पेंच भी कसे। एक पदाधिकारी पर पांच गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई। ये पदाधिकारी गांव स्तर पर पहले बूथ कमेटी गठित करेंगे। इसके बाद गांव स्तर पर प्रचार को अंजाम दंेगे। यही नहीं ये पदाधिकारी आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए घर घर सम्पर्क करेंगे।
रविवार को रालोद की बैठक होटल गोबर्धन पैलेस में जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां की अध्यक्षता में हुई, इसमें पदाधिकारियों ने रालोद को जिताने की हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी गठन के बाद पहलीबार ली बैठक में साफ शब्दों में हिदायत दी कि आमजनता में अच्छा संदेश जाना चाहिए। जनता रालोद की ओर निगाह टिकाए हुए है। उन्होने कहा कि रालोद की कथनी और करनी में कभी अतंर नहीं रहा है। जो वायदे किए , वे पूरे किए। उन्होने कहा कि आगामी 10 जनवरी को रालोद प्रमुख चै अजीत सिंह कोसीकलां में आएंगे। वे चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। उन्होने इस मौकेे पर एक पदाधिकारी को पांच गांवो ंकी कमान सौंपी। ये पदाधिकारी गांवों में बूथ कमेटी गठित करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र भी सौंपे गए। मीडिया प्रभारी उमेश चैधरी ने बताया कि महानगर,शहर और जिले के सभी पदाधिकारियों को बूथ कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है। एक सप्ताह के अन्दर बूथ कमेटियां गठित हो जाएंगी। तत्पश्चात बूथ स्तर से लेकर जिलास्तर तक सम्मेलन शुरू किए जाएंगे। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने कहा कि पार्टी की जिलाकार्यकारिणी बेहद संतुलित गठित की गई है। सभी वर्ग और लोग गठन को लेकर खुश हैं।
वर्जन
बैठक पूरी तरह सफल रही है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यो और पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए हैं
रामरसपाल पौनियां, जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा
हमारा बैठक बुलाने का उददेश्य रालोद की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का रहा है। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथस्तर तक काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी बूथ कमेटियां गठित होंगी। इसके बाद बहुत जल्द जिला और ब्लाॅक स्तर पर सम्मेलन होंगे।
चै अनूप सिंह पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व बरिष्ठ रालोद नेता









