MATHURA-पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में लगे चिकित्साशिविर में उमडी भीड


-सौंख रोड पर लगाया गया दो दिवसीय केम्प, 201 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूजएडीटर

मथुरा। पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में सौंख रोड पालीखेडा स्थित डा चरन लाल इंटरकालेज में मेट्रो अस्पताल की ओर से दो दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया, इसमें पहले दिन 103 और दूसरे दिन 98 मरीजों ने विभिन्न जांचो ंऔर दवाओं का स्वास्थ्य लाभ लिया।
हृदय रोग विशेषज्ञ डा मुमुक्ष आर्य ने बताया कि मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच निशुल्क की गई। इनमें ब्लडप्रेशर की जांच,शुगर और ईसीजी प्रमुख थीं। जांच के आधार पर मरीजों को दवाएं भी बितरित की गईं और उनको आगे इलाज के बारे में बताया गया। अस्पताल के सीनियर मैनेजर देवेन्द्र मिश्रा ने सभी मरीजों की उचित व्यवस्था की। इस मौके पर त्रिलोक शर्मा, गुलशन, दीनानाथ आदि का पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी देवीचरन लाल शर्मा, खेमचन्दशर्मा,नगेश, केप्टन भंवर सिंह,सुरेश पहलवान, जवाहरलाल,केप्टन निरंजन सिंह, अमरसिंह आदि ने स्वागत किया और सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चू सारस्वत, विजय सारस्वत,कालेज चेयरमेन व प्रिंसीपल डा चरनलाल का विशेष सहयोग भी रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*