-आगरा का एत्माउददौला क्षेत्र बना अबैध कमाई का अडडा
- पुलिस अबैध कमाई के लिए रखती है साथ में बैग
भरत लाल गोयल
आगरा। आगरा की यातायात पुलिस का अबैध बसूली करते वीडियो वायरल होने से हडकम्प मच गया है। यह वीडियो एत्माउददौला क्षेत्र का है। यातायात पुलिस नो एंट्री के नाम पर वाहनों से खूब पैसे उगाहती है।
टैªफिक हेड को अबैध बसूली का पैसा रखने के लिए साथ में बैग रखना पडता है। यातायात पुलिस यहां डयूटी लगाने के लिए मन्नत मांगती है। इसी कारण यहां बारी बारी से यातायात कर्मियों की डयूटी लगाई जाती है। यहां की जबरदस्त बसूली के वीडियो एकबार फिर वायरल हो गए हैं। वीडियो में एचसीपी दीपक गौतम अपने पास बैग रखकर खुलेआम बसूली करता दिख रहा है। बता दें कि थाना क्षेत्र का घाट तिराहा, यातायात पुलिस का कार्यक्षेत्र रहा है। यहां रामबाग टेडी बगिया,यमुना किनारा, नुनिहाई क्षेत्र से दिनभर तमाम भारी वाहन गुजरते हैं। यातायात पुलिस से यहां दिनभर हर गाडी से पैसे बसूले जाते हैं। सूत्रों की मानें तो यहां छह चक्का ट्रक से 100 ,दस चक्का से 200 व अन्य वाहनों से पचास रूपए लेकर नो एंट्री क्षेत्र में वाहनों को फर्राटा भरने की छूट दी जाती है। सोचने वाली यह है कि आगरा के एसएसपी तमाम जगह कार्यवाही अमल में ला रहे हैं किन्तु यह चैराहा क्यों अधिकारियों की नजर में नहीं आ रहा है,यह चैकाने वाली बात है।







