AGRA-आगरा में कीलबैक प्रजाति का सांप एसओएस टीम ने पकडा

  • शहर के वजीरखां क्षेत्र में अचानक सांप निकलने से हडकम्प मचा

भरत लाल गोयल

आगरा। शहर के वजीरखां क्षेत्र में अचानक तीन फीट लम्बा सांप निकलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वाइल्डलाइफ की दो सदस्यीय टीम ने उसे पकडकर प्राकृतिक आवास में छोडा।
वाइल्ड लाइफ एसओएस के प्रबंध निदेशक बैजूराज ने बताया कि शहर के लोगों ने काॅल कर सांप निकलने की सूचना दी । मौेके पर दो एक्सपर्टस को भेजा गया था। सांप डर से नाले में छुप गया था। दो सदस्यीय टीम ने प्रयास कर सांप को जिंदा पकड लिया। थोडी देर मेडीकल आव्जरवेशन में रखने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*