- दो कालेजों में 300 छात्राओं ने दी परीक्षा
– एक घंटे के प्रश्नपत्र में पूछे गए 60 सवाल
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयूसमाचार
फरह। कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट की ओर से क्षेत्र के दो जीजीआईसी कालेजों में सामान्यज्ञान की परीक्षा कराकर स्टूडेंटस का ज्ञान परखा। परीक्षा का दो तीन जनवरी में रिजल्ट आउट किया जाएगा। परीक्षा में दोनों कालेजों के 300 छात्राएं बैठीं।
कालेज सचिव प्रियंक सारस्वत के अनुसार इस तरह की परीक्षाओं के आयोजित कराने का मकसद प्रतिभा का आंकलन करना है। वे चाहते है कि छुपी प्रतिभाएं सामने आएं। क्यों कि वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है। यदि इस स्तर पर छात्रछात्राओं को इस दिशा में आगे बढा दिया जाए तो उनका कॅरियर संवर सकता है। संस्थान ऐसी उन प्रतिभाओं को आगे बढाना चाहता है। उन्होने बताया कि परीक्षा में बिज्ञान, गणित,अंग्रेजी और सामान्यज्ञान के 60 सवाल पूछे गए थे। एक घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रछात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा और संस्थान की ओर से उनकी आगे की पढाई निशुल्क कराई जाएगी। जीजीआईसी फरह में प्रिंसीपल नम्रता, अध्यापिका मेघा, प्रियंका आदि का परीक्षा आयोजन में सहयोग रहा तो परखम में प्रिसीपल मुकेश अध्यापिका सुमति ने सहयोग प्रदान किया।







