-सुरीर के गांव कराहरी में हुई दोपहर में वारदात
भरत लाल गोयल
मथुरा। रिश्तेदार बनकर घुसे बदमाशों ने पहले महिला से बातें की और बाद में उसे कमरे में बंद कर लाखों के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं लग सका। गृहस्वामी ने लाखों के जेवरात लूट ले जाने की तहरीर थाने में दी है।
बीेते दिन सुरीर के गांव कराहरी में दो लोग ग्रामीण विश्वेन्द्र के घर में घुस गए । उस समय उसकी पत्नी प्रियंका अकेली घर पर थी। बदमाशों ने उसे विश्वेन्द्र का रिश्तेदार बताया और कहा िकवह कहां हैं। महिला ने कहा कि वह घर पर नहीं है। थोउी देर पहले खेत पर गए हैं। इस पर महिला ने तथाकथित रिश्तेदारों से विश्वेन्द्र की बात कराने के लिए मोबाइल करने के लगी । तभी मौका देखकर एक बदमाश ने तमंचा निकाललिया और कनपटी पर सटाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके हाथ पैर भी बांध दिए। मूंह से टेप चिपका दिया। इसके बाद आराम से वे अलमारी, संदूक में रखे जेवरात को साफ कर निकल गए। काफी देर तक पडौसी महिला ने प्रियंका को बाहर न निकलता देखा तो उसे शक हुआ। वह उसके घर गई तो दंग रह गई। आननफानन में उसे महिला प्रिंयका को बंधनमुक्त किया। इसके बाद विश्वेन्द्र को काॅल कर घर बुलाया। मौके पर 100 डायल पुलिस और थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की काफी तलाश की गई, किन्तु उनका कहीं अतापता नहीं लग सका। ग्रामीण के अनुसार बदमाश सोने का हार, मंगलसूत्र और आठ अंगूठी,दो जोडा कानों की झुमकी,दो जोडा टाप्स,दो जोडा कुंडल,चांदी की पायजेब,प्लेटिनम गले का हार, मोबाइल व घर में रखे दस हजार लूट ले गए। ग्रामीण ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।







