-पार्टी के दिग्गज नेता एकत्रित हुए राधापुरम एस्टेट में
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार
मथुरा। शहर के राधापुरम स्टेट में भव्यता के साथ पूर्व संासद का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। इस मौेके पर पार्टी के लिए चिंतन भी किया गया। जनपद में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
रालोद के जन्मदिन ,कुम्भ, में पार्टी के दिग्गज नेता भी शरीक हुए। जिस औपचारिकता के लिए एकत्रित हुए थे, वह तो होनी थी। पूर्व सांसद के चित्र के सामने केक काटा गया। जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने पार्टी के दिग्गजों से मशविरा लिया और कहा कि पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास हो सकते हैं, वह बताएं। हमें जनता की उस नब्ज को पकडना है जो अभी तक जाति और धर्म के नाम पर भटक रही है। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने कहा कि जनता से जो हम वायदे पूरे कर सकेंगे उन्ही वायदों का इल्म किया जाए। झूंठ फरेब की राजनीति रालोद नहीं करेगा। जनता सही नेतृत्व का जनपद में मूंह ताक रही है। पिछले पांच साल में जनता की पीडा और दर्द दोगुने हो गए हैं। चंदलोगों ने पूरा लाभ उठाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुं नरेन्द्र सिंह ने कहा कि रालोद न्याय और विकास की पक्षधर पार्टी रही है। जनता अब मोदी की चमक को समझ चुकी है। अब हमारे जनपद की समझदार जनता सम्भवत ऐसा कदम नहीं उठा सकेगी, जहां पुन पछतावा को गले लगाना पडे। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर जनता के दर्द में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
वर्जन
सादगी से हमने पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया है। पार्टी की नीतियों को लेकर तो चर्चा होनी थी। समुचितरूप से चर्चा की गई।
चै अनूप सिंह , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व बरिष्ठ रालोद नेता
हमने सादगी का संदेश जनता को दिया है। रालोद गरीबों की पार्टी है। किसानों और मजदूरों की पार्टी है। हम सब गरीबों मजदूरों के सेवक है, यही संदेश जन्मदिन मनाकर दिया गया है।
रामरसपाल पौनियां जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा
रालोद की बैठक 30 को गोबर्धन पैलेस में
जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों और जिला नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 10.30 बजे होटल गोबर्धन पैलेस में रखी गई है। श्री पौनियां ने सभी पदाधिकारियों , आमंत्रित सदस्यों से समय पर मीटिंग में पहुंचने को कहा है।









