MATHURA-मथुरा में चोरों ने दो घरो में किया हाथ साफ

पीडीयू समाचार।


मथुरा स्थित मंडी चैराहा इलाके के दो घरों में चोरों ने हाथ की सफाई दिखा दी। चोर उस समय घर में घुसे जब परिजन सो रहे हैं। चोरों ने सबसे पहले भोला अग्रवाल के घर को निशाना बनाया। छत के जरिए घर के अन्दर बदमाश दाखिल हुए। घर में रखी 48 हजार नकद राशि और लगभग तीस हजार कीमत की चांदी के आभूषणों को बदमाशों ने साफ कर दिया। इसके बाद पडौस मेब ने राजेश अग्रवाल के घर में बदमाश घुस गए। यहां से वे कपडों में रखे पांच हजार नकद और अन्य सामान चुरा ले गए। परिजन सुवह जागे तो बिखरे सामान को देखकर दंग रह गए। उन्होने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उनको यह बिल्कुल पता नहीं लग सका है कि रात में बदमाशों ने कब इस घटना को अंजाम दे दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*