MATHURA-फसलों की तबाही से परेशान किसानांे ने आवारा गायों और सांडो को किया अस्पताल में बंद

  • मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने देखा तो दंग रह गया, पुलिस को सूचना दी

भरत लाल गोयल

मथुरा। राया के गावं कूम्हा में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। फसलों मे ंनुकसान कर रहे अवारा गाय और साडों को तंग आकर किसानों ने गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। मौके पर पहुंच कर्मचारी ने देखा तो सेकडों गायों और साडों से परिसर भरा था।
ग्रामीणों के अनुसार उनके खेतों में अवारा गाय एवं सांड भारी तबाही मचा रहे हैं। खडी फसल को तहसनहस कर दिया है। कई बार इस बावत शिकायत भी की गई है। किन्तु कोई सुनवाई नहीं होती है। बीते दिन तग आकर ग्रामीणों ने आवारा गायों और सांडो को एकत्रित कर गांव में बने आयुर्वेदिक अस्पाल में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। कर्मचारी मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की इस हरकत पर पुलिस को सूचना दी, किन्तु ने कर्मचारी की शिकायत को अनसुना कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*