भरत लाल गोयल, ब्यूरो प्रमुख

——————————————
मथुरा। प्रमुख सचिव शासन उप्र अमित मोहन बीते दिन गोबर्धन के गांव पैठा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या से वे रूबरू हुए। गांव सांसद हेमा का गोद लिया हुआ गांव है।
उनहोने गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों के दर्द को जाना। कुछ समस्याओं से नाराज दिखे तो कुछ कार्यों ने उनको प्रसन्नता दी। गांव मे शौचालयों की दशा ठीक नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि उनके शौचालय अभी तक नहीं बने हैं। क्यों कि उनको पैसा नहीं मिला है। इसके अलावा राशनडीलर और आंगनबाडी केन्द्र की ग्रामीणों ने शिकायत की। कहा कि न तो राशन का सामान को उनको मिलता है। आंगनबाडी कार्यकत्री सामान को ब्लैेक कर देती है। चकरोड की पैमाइश न होने की शिकायत ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव से की। इस पर उन्होने लेखपाल और तहसीलदार की क्लास लगाई और नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम नागेन्द्रप्रताप से चकरोड पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव का काफिला थाना गोबर्धन की ओर रवाना हुआ। थाने पर पुलिस ने उनको क्वार्टरागार्द सलामी दी। थाने के निरीक्षण के बाद तहसील का गहन निरीक्षण किया गया।






