– कस्बे की सैकडों छात्राओं और मरीजों को मिल सकेगी सुविधा
भरत लाल गोयल

——————————————
फरह। कस्बे स्थित हाईवे पर अस्पताल और जीजीआईसी के मध्य फुट ब्रिज का निर्माण मरीजों और सैकडों छात्राओं के लिए वरदान बन सकेगा। इसके लिए कार्य प्रारम्भ हो गया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द यह बनकर तैयार हो जाएगा।
हालांकि कस्बे में परखम चैराहा पर अंडरपास बन चुका है। इससे कस्बे पर लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा लोगों को मिल सका है। पहले वाहनों की काफी लम्बी लाइन लग जाती थी। हाईवे के चैडीकरण के कारण शाहपुर कट को बंद कर दिया गया है। कट बंद होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को एक किलोमीटर घूमकर आना पडता था । इसके अलावा छात्राओं को भी कालेज आने के लिए काफी पैदल चलना पड रहा है। माना जा रहा है कि फुट ब्रिज बन जाएगा तो लोगों को राहत मिलेगी। नन्ही छात्राओं को बहुत पैदल नहीं चलना पडेगा। एनएचएआई ने इस दिशा में कार्य प्रारम्भ करा दिया है। दोनों ओर मिटटी बिछाई जा रही है। सीमेंट के बोरे में डा दिए गए हैं।






