MATHURA-जयंत के जन्म दिन के मथुरा में फिर लगेगा रालोद का ,कुम्भ,

-तसुव्वर, मुलाकात के लिए मिलने का बहाना चाहिए, कुछ ऐसा ही चल रहा है मथुरा के रालोद में
भरत लाल गोयल, ब्यूरो प्रमुख,पीडीयू समाचार उप्र


——————————————
मथुरा। तसुव्वर मुलाकात को मिलने का बहाना चाहिए, कुछ इसी तरह का चल रहा है चुनाव के मददेनजर रालोद में। यानी राजनीति में अपने पुराने दिन लौटाने के लिए रालादे के स्थानीय नेताओं ने पूरी शतरंज बिछादी है। बस उस पर मुहरें चली जानी बाकी हैं। कभी किसान मसीहा के जन्म दिन के बहाने तो पूर्व सांसद के जन्म दिन के बहाने, बस राय शुमारी की गुप्तगू चल रही है।
आज यानी गुरूवार को रालोद के पूर्व सांसद जयंत चैधरी के जन्म दिन के बहाने फिर रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी राधापुरम एस्टेट में एकत्रित होंगे। बकौल रालोद नेताओं के अनुसार पूर्व सांसद का जन्म दिन केक काटकर विधिवत मनाया जाएगा। कार्यक्रम 3 बजे से रखा गया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो जन्म दिन तो एकत्रित होने का बहाना है । सभा में जन्म दिन से चर्चा संगठन की मजबूती पर होंगी। तो जम्बोजेट कार्यकारिणी पर होगी। यह भी रणनीति बनाने के लिए रायशुमारी होगी कि लोकसभा चुनाव में रालोद अपने पुराने दिन कैसे लौटाए। उसके लिए क्या योजना और कार्यपरणिति हो। हालांकि इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
——————————————
वर्जन
नहीं, जन्म दिन मनाने में कोई राजनीति का मतलब नहीं हैं। रालोद किसानों और मजदूरों की पार्टी है। पूर्व सांसद जयंत ने जनपद के सांसद रहते हुए किसानों और आम लोगों के लिए बहुत कुछ किया था, बस उसी पर चर्चा होगी।


चै अनूप सिंह, पूर्व जिलापंचायतअध्यक्ष व बरिष्ठ रालोद नेता
—————————————-
वे सपा बसपा की तरह कोई दिखावा नहीं कर रहे हैं। सादगी के साथ रालोद के कर्णधार का जन्मदिवस मनाएंगे। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से सीख ली जाएगी।


रामरसपाल पौनियां, जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*