MATHURA-मैट्रो अस्पताल के हृदयरोग चिकित्सा शिविर में 148 पूर्व सैनिकों का किया इलाज

– भूतपूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में मथुरा में हुआ केम्प का आयोजन
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। भूतपूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में मैट्रो अस्पताल की ओर से शहर के बीएसए कालेज के समीप किरन वाटिका में स्वास्थ्य केम्प का आयोजन किया गया, इसमें 148 भूतपूर्व सैनिकों की निशुल्क जांच की गई और उनका इलाज भी किया गया।
केम्प में निशुल्क ब्लडप्रेशर, शुगर जांच के साथ हृदय रोगों की भी जांच की गई। अस्पताल के प्रसिद्व चिकित्सक डा मुमुक्ष आर्य ने जांच के साथ ही हृदय रोग के लक्षण और उनके बचाव के उपाय भी बताए। बरिष्ठ प्रबंधक देवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हमारा अस्पताल समय समय पर भूतपूर्व सैनिकों और सामान्यजनों के लिए निशुल्क केम्प लगाता आ रहा है। इससे पूर्व सैनिकों के साथ गरीब लोगों को लाभ मिलता है। उनहोने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के लिए लगाए गए केम्प में डायबिटीज के मरीज ज्यादा मिले, जिनकी जानकारी उनको खुद नहीं थी। भूतपूर्व सैनिक संघ के महासचिव खेमचंद शर्मा ने कहा कि हृदय रोग का यह केम्प 27 और 28 दिसम्बर को सौंख रोड स्थित डा चरनलाल सारस्वत इंटरकालेज पालीखेडा में आयोजित होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवीचरन शर्मा, के निरंजन प्रहलाद, जगजीत सिंह, केप्टन भंवर सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*