MATHURA-रालोद की नवीन कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष,38 महासचिव,31 सचिव के अलावा 90 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए

– चुनाव के मददेनजर बनाई गई जम्बोजेट कार्यकारिणी
भरत लाल गोयल, ब्यूरो प्रमुख पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरां। लोकसभा के चुनाव के मददेनजर रालोद ने अपनी नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें लगभग दो सौ लोगों को स्थान दिया गया है।
जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने बीती शाम जनपद की रालोद कार्यकारिणी घोषित कर दी, इसमें बरिष्ठ उपाध्यक्ष रामवीरसिंह , प्रमुख महासचिव अजीत सिंह व कोषाध्यक्ष मनोजगोयल व मीडिया प्रभारी उमेश चैधरी के साथ ही 12 उपाध्यक्ष और 38 महासचिव,31 सचिव बना गए हैं। 25 कार्यकारिणी सदस्य व 90 विशेष आमंत्रित सदस्यों की लमबी फेहरिस्त निकाली गई है। सूची में हर ब्लाॅक का संतुुलन बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। हालांकि कुछ पद ज्यो के त्यों ही रहने दिए गए हैं।
जम्बेाजेट कार्यकारिणी के गठन के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व ज्यादा से ज्यादा लोगों को संतुष्ट करना माना जा रहा है। इसके अलावा रालोद को जनपद में मजबूत करने की दृष्टि से भी जम्बोजेट को देखा जा रहा है।
—————————————–
वर्जन
जम्बोजेट कार्यकारिणी से रालोद जनपद में मजबूत होगा। हर वर्ग और क्षेत्र का इसमें ख्याल रखा गया है। अभी कार्यकारिणी का और विस्तार होगा।


चै अनूप सिंह, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व बरिष्ठ रालोद नेता
हमें रालोद को आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतारना है। इस परिप्रेक्ष्य जितना हो सकता है किया जा रहा है। हम कार्यकारिणी को और विस्तारित करेंगे।


रामरसपाल पौनियां, जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*