MATHURA-प्रशासन ने सुशासन दिवस में रूप में मनाया अटल जन्म दिवस

– 333 पात्रों को बांटे ईअर फोन, ट्राईसाईकिल और पंेशन कार्ड
-ब्लाॅक स्तर पर भी लगाए गए सरकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए केम्प
– स्कूल कालेजों में भी मनाया गया सुशासन दिवस
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर राजीव भवन में समाजकल्याण विभाग द्वारा केम्प भी लगाया, इसमें पात्र लोगों को ईअर फोन, ट्राईसाईकिल व पेंशनकार्ड बांटे गए और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया कि 25 दिसम्बर को शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्यालय के अलावा ब्लाॅक स्तर पर भी केम्प लगाए गए। मुख्यालय पर लगे केम्प में 333 पात्र व्यक्तिओं ने भाग लिया। इसमें 20 ट्राईसाईकिलें बांटी गईं और ईअरफोन के अलावा दिव्यांगजन पेंशन कार्ड दिए गए। सीडीओ रामनिवास ने बताया कि शासन की योजना नुसार ब्लाॅक स्तर पर भी केम्प लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
दूसरी ओर स्कूलों -कालेजों भी अटल जन्म दिवस मनाया गया। परखम स्थित जीजीआईसी में इस मौके पर पोस्टर आदि स्टूडेंटस से बनवाए गए। कालेज प्रिंसीपल मुकेश ने बताया कि 9 से 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। फरह स्थित जीजीआईसी में भी छात्राओं ने विविध प्रोग्राम प्रस्तुत इस उपलक्ष्य में प्रस्तुत किए। सेठप्रेमसुखदास इंटरकालेज फरह और बीकेजीएस इंटरकालेज परखम में भी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाकर विभिन्न प्रोग्राम आयोजित कराए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*