MATHURA-मथुरा में मिठाई की दुकान में तोडफोड, पहलवानों पर आरोप

– पुलिस पहुंची घटनास्थल पर, मामला सामने लगी स्क्रीन को माना जा रहा
-महिलाओं और बुजुर्गो को भी पीटा गया
भरत लाल गोयल, ब्यूरोचीफ पीडीयू समाचार उप्र


—————————————–
मथुरा। शहर के भूतेश्वर रोड स्थित बीएसए कालेज के समीप एक मिठाई की दुकान में कुछ असामाजिक तत्वों ने रात में तोडफोड की और महिलाओं को पीटा। इससे उनके काफी चोंटे आई हैं। दुकानमालिक ने अखाडे के पहलवानों पर आरोप लगाया है।
बीती रात बीएसएस कालेज के समीप मिठाई की दुकान में एक दर्जन लोगांे ने जमकर तोडफोड की। दुकानमालिक को बिरोध करने पर पीटा। महिलाओं को मारा गया। घटना देख आसपास के तमाम लोग एकत्रित हो गए। असामाजिक तत्व हाथों में हथियार लहराते हुए आसानी से भाग गए। दुकानदार योगेश यादव का कहना है कि घटना को अंजाम पहलवानों ने दिया है। उसका उनसे कोई लेनादेना नहीं था। घटना के मूल में सामने चल रही रंगीन स्क्रीन मानी जा रही है। स्क्रीन को कोई प्रचार चल रहा था। दुकान मालिक ने बताया कि स्क्रीन से भी दुकान का कोई संबंध नहीं है। लेकिन पहलवान व्यर्थ कन्फयूजन में तोडफोड और मारपीट कर किए हैं। मौके पर कोतवाली इंस्पेक्टर विकास तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कृष्णानगर चैकी प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की पडताल करने में जुट गए। घटना के कारणों का स्पष्टरूप से पता नहीं लग सका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*