MATHURA-मेजर जनरल एके छपरा ने अलीगढ के बाद मथुरा एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण

– भवनों की कमी आई मेजर को नजर, कैडिटस की यूनीफार्म की भी प्रमुख समस्या बताई
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। उ0प्र0 एनसीसी बटालियन के अपरमहानिदेश मेजर जनरल एके छपरा ने अलीगढ के बाद मथुरा एनसीसी बटालियन का निरीक्षण किया। कैडिटस की समस्याओं से वे रूबरू हुए।
श्री छपरा ने सर्वप्रथम कैडिटस का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उनहोने उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम देखा। इस मौके पर उन्होने उनकी समस्याओ को सुना। इस मौके पर उनको वहां भवनों की कमी नजर आई। मीडिया से रूबरू होते हुए श्री छपरा ने बताया कि मथुरा आने पूर्व उन्होने हेडक्वार्टर अलीगढ का भी निरीक्षण किया हैं। इसके बाद वे नोेयडा एनसीसी का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात आगरा में निरीक्षण कार्य होगा। उन्होने बताया कि उप्र में 110 एनसीसी यूनिटस हैं। 11 ग्रुप हेडक्वार्टर्स हैं। जो इनको नियंत्रित करते हैं। उनहोने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार से भी समय समय पर उनको सहयोग मिलता है। कैडिटस की यूनीफार्म की समस्या वर्तमान में है। हो सकता है कि अगले साल से वर्दी भत्ता इनको मिलने लग जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*