-चुंगी चैराहा से की अभियान की शुरूआत
भरत लाल गोयल

—————————————
मथुरा। आगरा के मलपुरा में छात्रा के जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद वृन्दावन पुलिस ने एंटी रोमिया अभियान चलाकर संदिग्ध और आवारा किस्म के युवकों की चेकिंग की और उनको फालतू न घूमने की चेतावनी देकर छोड दिया गया।
अभियान की शुरूआत चुंगी चैराहा से हुई। इसके बाद रंगजी और गांधी पार्क में एंटी रोमियो स्क्वाइड प्रभारी एसआई मंजरी और सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पार्क में बैठे युवक युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की। आवरा युवकों को रोककर उनके पूछताछ की गई। इससे असामाजिक तत्वों में हडकम्प मच गया। आमलोगों ने राहत की संास ली।






