UTTAR PRADESH-सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा आज अटल का जन्म दिवस

-शासन ने क्रिसमिस डे का अवकाश किया निरस्त
भरत लाल गोयल


——————————————
प्रदेश के समस्त सरकारी और अद्र्व सरकारी स्कूलों में आज क्रिसमिस डे की जगह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस मनाया जाएगा। शासन द्वारा इस बावत सर्कुल भी जारी कर दिया गया है। स्कूलों और कालेजों में 9 से 11 के बीच जन्म दिवस के कार्यक्रम होंगे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की जाएगी। शासन का मंतव्य स्टूडेंटस को जागरूक बनाना है ताकि उनका ज्ञान समृद्व हो सके।
——————————————


ये जानकारियां दे सकते हैं स्कूल कालेज प्रंबधन छात्रों को
पीडीयू समाचार पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी को लेकर बिभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अब तक विभिन्न तरीके के सवाल पूछे गए हैं। स्कूल ऐसे प्रश्नों को आधार बनाकर छात्रों को जानकारी दे सकते हैं ताकि उनके कॅरियर निर्माण में भी ये काम आ सकें-ः
– पूर्व प्रधानमंत्री अटल को भारत रत्न प्राप्ति का वर्ष
– स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरूआत
-अटल पेंशनयोजना और अटल मिशन
-राजनीति में प्रवेश और प्रधानमंत्री बनने का वर्ष
-निर्वाचन क्षेत्र आदि

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*