-स्टार आकार की आकृति बनाई गई एलीफेंटस और बीयर्स के लिए
-महावत बनाए गए सेंटा क्लाज और हाथियों को बांटे खाने के गिफट
भरत लाल गोयल, ब्यूरो प्रमुख पीडीयू समाचार उ0 प्र0

————————————–
मथुरा/आगरा। वाइल्ड लाइफ एसओएस के चुरमुरा स्थित एलीफेंट कन्जरवेशन होम और कीथम स्थित बीयर केयर सेंटर पर क्रिसमिस थीम के साथ जानवरों के बीच पर्व मनाया गया। एलीफेंट कन्जरवेशन होम में महावतों को सेंटाक्लाॅज बनाया गया। उनको झोला दिया गया, जिसमें खजूर, नारियल और बम्बू केन्डी केन रखे गए।
मथुरा के फरह स्थित हाथी सरंक्षण गृह पर क्रिसमिस की पूर्व संध्या पर हाथियों के बीच क्रिसमिस पर्व मनाया गया। उनके लिए प्लेटफार्म पर शहद से लथपथ बांस की डेविड आकृति भी बनाई गई। स्टार भी बनाए गए। क्रिसमिस बेस्ड थीम से मूक जानवर बेहद रोमांचित हुए। संस्थान के सहसंस्थापक कार्तिकनारायण कहते हैं कि यह पर्व हाथियों और भालुओं के लिए बडा रोमांचित रहा। वे खुशी से झूम गए। प्रबंध निदेशक बैजूराज कहते हैं कि गनी स्नोमैन, बम्बू केन्डी केन, डेविड आकृति और प्लेटफार्म पर स्टार आकृति और उनके मध्य हाथियों के खाने की बस्तुएं , फिर उनको खोज कर खाने का रोमांच अलग नजारा पैदा कर रहा था।






