– 2.30 बजे एंट्री के स्थान पर 2.40 पर पहुंचे अभ्यर्थी गेट पर विनती करते रहे
भरत लाल गोयल

—————————————
मथुरा। रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य परीक्षाए ंआयोजित हुई। मथुरा स्थित जीआईसी परीक्षा केन्द्र बनाया गया। पेपर शाम तीन बजे से शुरू हुआ। किन्तु अभ्यर्थियों की एंट्री 2.30 बजे पर थी। इसके बाद गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद 2.40 पर पहुचे अभ्यर्थियों को भी पेपर से वंचित होना पडा।
बाहर से आए अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड दिखाते हुए कहा कि पेपर 3 बजे शुरू हो गया। वे यहां 2.40 पर आ गए। काफी उनहोने विनती की, इसके बाद भी गेट नहीं खोला गया। जबकि नियमानुसार परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद तक भी अभ्यर्थियों का प्रवेश अनुनमन्य होता है, किन्तु केन्द्र पर तैनात अफसरों की तानाशाही को कौन रोके?






