भरत लाल गोयल

—————————————–
मथुरा। वृन्दावन स्थित विभिन्न स्थानों पर लगे रैन बसेरों का डीएम ने निरीक्षण किया और कहा कि रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को आईडी के नाम परेशान न किया जाए। उन्होने रैनबसेरों की कमियों की ओर भी नगरआयुक्त का ध्यान आकर्षित किया। अटल्लाचुंगी पर लगे रैन बसेरे में सीलन थी। इससे ठहरने वालों को दिक्कत आ रही थी। डीएम ने वृन्दावन पालिका को सीलन दूर करने को कहा। इस मौके पर उनहोने गरीबों और असहायों को कम्बल भी बितरित किए।






