– कलेक्ट्रेट परिसर में लगी चै चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और हवनयज्ञ कर मनाई जयंती
– रालोद के सैकडों कार्यकर्ता हुए एकत्रित
भरत लाल गोयल, ब्यूरो चीफ उ0 प्र0 पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चै चरण सिंह की 116वीं जयंती रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर मे ंलगी चै चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी के साथ मनाई।
जयंती से पूर्व रैली निकाली गई। रैली का काफिला रालोद के बरिष्ठ नेता व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह और जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां के नेतृत्व में हाईवे से कलेक्ट्रेट की ओर बढा। कार्यकर्ता चै चरण सिंह अमर रहे। किसानों के मसीहा अमर रहे के नारे लगा रहे थे। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह और जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने आदमकद प्रतिमा को माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वहीं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवनयज्ञ कर सादगी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चै चरणसिंह की 116वीं जयंती मनाई गई।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि चै चरण सिंह भले अल्पकाल के लिए प्रधानमंत्री बने, किन्तु उनके कार्यकाल के कार्यो को आज भी याद किया जाता है। यदि वे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर बदल जाती। जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा कि चैधरी जी किसानों और गरीबों के मसीहा थे। वर्तमान राजनीति कुत्सित की जा रही है। गरीबों का और दमन हो रहा है। मजदूर भूखा मर रहा है। गरीबों की सरकार की दुहाई देने वाले बडे घरानों और रहीसजादों ंको शह दे रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। इस मौके पर रालोद के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फरह। ब्लाॅक के सभागार में भी पूर्व प्रधानमंत्री चै चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।






