-ई लर्निंग कार्डस, पैनड्राईवस आदि भी दी जाएंगी पुरस्कार में
– फरह स्थित सचदेवा में कराई जा रही हर रविवार को टेलैंट सर्च प्रतियोगिता
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। फरह स्थित सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बीते दिन आयोजित टैलेंट सर्च परीक्षा के तृतीय चरण में 1500 से ज्यादा स्टूडेंटस ने प्रतिभाग किया । इसमें आगरा-मथुरा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगी परीक्षा के तृतीय चरण में दोनों जनपदों के लगभग 1500 से ज्यादा छात्र छात्रा आए । इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन को अपना लक्ष्य बनाने वाले छात्र छात्राओं की खोज कर उनको समाज एवं देश के विकास में योगदान देने हेतु योग्य बनाना था। रविवार को हुई प्रतियोगिता में कुंवर इंटर कॉलेज, जे पी शर्मा इंटर कॉलेज, रफ़ीक अहमद किदवई इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, सार्वजनिक ज्ञान इंटर कॉलेज, सरस्वती शिक्षा निकेतन, एस एन बी इंटर कॉलेज दुर्गा देवी आदि एक दर्जन से ज्यादा इंटर कॉलेजों के बिधार्थियों ने यह परीक्षा दी।

कालेज प्रशासन के अनुसार समस्त चरणों की परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात इसका रिजल्ट आउट किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को लैपटॉप , द्वितीय 5 स्टूडेंटस को टेबलेट, तृतीय स्थान वाले 8 छात्र® को स्मार्ट फोन व प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप में पैन ड्राइव, ई-लर्नर काड्र्स आदि भी प्रदान किए जाएंगे ।
टैलेंट सर्च परीक्षा को लेकर दोनों जनपदों के छात्रछात्राओं में अति उत्साह देखा गया। कालेज प्रशासन के अनुसार सैकडों की संख्या में स्टूडेंटस रोजाना अपना परीक्षा हेतु पंजीकरण करा रहे हैं
बाहर से आए स्टूडेंटस ने कालेज में लगी विज्ञानं एवं प्रौध्योगिकी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया कालेज स्टूडेंटस द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स को विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने देखा और विज्ञानं एवं प्रौधोगिकी के सिद्धांतो को समझा ।
इस मौके पर संस्थान चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डा ऐ के सिंह, डीन अकादमिक डा भोले सिंह, डा पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेंद्र सिंह, डा शिखा गोविल, मारुतेश चंद्र शर्मा, कैलाश चंद्र, दीपमाला, राजकुमार तिवारी ब्रज मोहन गोयल राजेश कुमार, दीपक सक्सेना हरी शंकर त्यागी, सुमित कुमार, पियूष प्रताप सिंह आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।






