-हाईवे के निमार्ण के लिए कालेज की लैब और सीढियां होंगी धराशाई
– सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों और डाक्टरों के आवास भी टूटेंगे
– कालेज के समीप रोड निर्माण को लगाया मिटटी का ढेर
भरत लाल गोयल,ब्यूरो चीफ उ0 प्र0 पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। लोकसभा के चुनाव के मददेनजर एनएच-2 के निर्माण में गति आ गई। हाईवे की मरम्मत का कार्य भी तेजी पकड रहा है। कर्मचारी देर रात तक भी कार्य में रत हैं। फरह पर ब्लाॅक, कृषिकेन्द्र और दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जीजीआईसी की तरफ हाईवे का चैडीकरण तीन साल से रूका पडा है। चुनाव को सन्निकट एनएचएआई ने कार्य में तेजी ला दी है। माना जा रहा है कि अगले माह तक फरह पर हाईवे का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
अभी तक फरह चैराहा पर पिछले दो साल से अंडरपास का निर्माण अटका पडा था। एलएंडटी ने उसको पूर्ण करने के बाद अब सरकारी इमारतों के समीप रूके चैडीकरण के कार्य को प्रारम्भ कर दिया है। बीते दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जीजीआईसी के मध्य चैडीकरण हेतु मिटटी भी डाली गई है। ब्लाॅक की तरफ मिटटी को बिछा दिया गया है। अभिभावकों में इस बात को लेकर संशय है कि यदि हाईवे निर्माण यहां पर तेजी से पूर्ण हुआ तो कालेज की आधी इमारत अभी धराशाई हो जाएगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षा सिर पर हैं। उनके सम्पादन में बाधा पैदा होगी। उनकी बेटियां बाहर परीक्षा देने कैसे और कहां जाएंगी। उन्होने प्रशासनिक और विभाग के अधिकारियों से भी इस बावत शिकायत की है।

——————————————
बोर्ड परीक्षा का नोडल केन्द्र बनता है जीजीआईसी फरह
बोर्ड परीक्षा के आधा दर्जन से ज्यादा इंटरकालेजों के छात्रछात्राओं का परीक्षा केन्द्र जीजीआईसी बनाया जाता है। ऐसे में यदि अभी कालेज भवन टूटता है तो दिक्कत का सामना करना पड सकता है।
—————————————-
अस्पताल कर्मियों को सर्दियों में करना पडेगा परेशानी का सामना
हाईवे के चैडीकरण से इन सरकारी विभागो के सामने मुसीबत खडी होने वाली है, और किसी को परेशानी हुई हो अथवा नहीं।
कालेज की इमारत के पास बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आवास भी धराशाई होंगे। उन आवासों में वर्तमान में स्वास्थ्य कर्मियों और डाक्टरों के परिवार रह रहे हैं।






